कन्नौज में ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण पर ऑनलाइन बैठक, एसपी ने दिए दिशा-निर्देश

• वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन समन्वय व्यवस्था को दी जाएं प्राथमिकता

कन्नौज। शासन की मंशा के अनुरूप पेट्रोल- डीजल की बचत एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयी कार्यों में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन समन्वय व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि अनावश्यक आवागमन कम हो और ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि शासकीय वाहनों का उपयोग आवश्यकता के अनुरूप और नियमानुसार किया जाए। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को भी ईंधन संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक किया जाए। एसपी ने शासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देकर समय और संसाधनों की बचत की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *