जेल में लगायी जाएं हेल्प डेस्क व पीएलवी की हो तैनाती: अनुजा सिंह

• प्राधिकरण सचिव ने जिला जेल कन्नौज का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जलालाबाद, कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ न्यायाधीश अनुजा सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधिक सहायता, चिकित्सा व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी लेकर जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्देश दिए कि बंदियों के रिकॉर्ड कार्ड नियमित रूप से अपडेट किए जाएं और स्वास्थ्य जांच से जुड़ी सूचनाएं निरंतर दर्ज हों। उन्होंने कारागार में कानूनी सहायता हेल्प डेस्क संचालित करने तथा पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) और जेल विजिटिंग वकीलों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। अनुजा सिंह ने कहा कि बंदियों से होने वाली बातचीत का रिकॉर्ड और डाटा संग्रहित किया जाए तथा हर माह निर्धारित प्रारूप में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कारागार प्रशासन को पारदर्शिता और व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक सूबेदार यादव, डॉ. सिद्धार्थ चौधरी, उप कारापाल रामबहाल दूबे, उर्मिला सिंह, दिनेश कुमार, अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *