कन्नौज में ढोल नगाड़ों के साथ भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

• पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत, जश्न में डूबे भाजपाई

कन्नौज। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जिले में उत्साह का माहौल है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने इसे जनता की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर करार दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। मुख्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के नतीजे यह साबित करते हैं कि देश की जनता का भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को जनता ने खारिज कर सुशासन को चुना है। उन्होंने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक समेत बंगाल चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं और मतदाताओं को भी बधाई दी। इस दौरान जिला महामंत्री रामसेवक कठेरिया, रामबाबू कटियार, राजेश राजपूत, कुलदीप दोहरे, दीपशिखा पाल, विक्रम त्रिपाठी, रेखा दोहरे, अशोक सिंह, संतोष चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, नगर अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार, विवेक पाठक, शोभित कश्यप, महेंद्र गिहार सहित ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *