यूपी बोर्ड परिणाम घोषित, छात्र- छात्राओं में खुशी की लहर

• कोमल ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 10वीं रैंक हासिल की, गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किए

जलालाबाद, समृद्धि न्यूज़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालयों में उत्साह का वातावरण बन गया। क्षेत्र के माँ शीतला देवी इंटर कॉलेज, डिगसरा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता।
विद्यालय की इंटर मीडियम की छात्रा फतेहपुर जसोदा निवासी रामनिवास की पुत्री कोमल दुबे ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 10वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और परिजन गौरवान्वित हैं। कोमल दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और शिक्षकों को दिया है। पंचमलाल इंटर कॉलेज सियरमऊ हाईस्कूल की छात्रा महिमा ने 91.5 और इंटर मीडिएट की छात्रा मानवी कुशवाहा ने 81.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित बाबू ने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *