तीन दिवसीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन

• ADG और DIG ने डीएम- एसपी के साथ खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

कन्नौज। पुलिस लाइन्स में आयोजित कानपुर जोन की 30वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 का समापन शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन की कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन ने दर्शकों और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रनव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *