जलालाबाद में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
• कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धर्म, परंपरा और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा
जलालाबाद, कन्नौज। कस्बे में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ मणि भूषण शिक्षा मैदान से हुआयात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जगह- जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर जसोदा चौकी पुलिस तैनात रही। आयोजकों ने बताया कि परशुराम जयंती मनाने का उद्देश्य समाज में धर्म, परंपरा और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर जीतू तिवारी, अनिल द्विवेदी, सत्येंद्र कुमार दुबे, शिवदत्त मिश्रा, बजरंग सिंह चौहान, मलिक पांडेय, गीता पाठक, रजनी पाल, अजीत द्विवेदी, अनुपम तिवारी, संजीव तिवारी, आशीष पाठक, भोला गुप्ता, मंगलम पांडे, अमित मिश्रा, शुभम त्रिपाठी, कन्हैया तिवारी, पीयूष द्विवेदी, विनय अवस्थी, अजीत पांडे, सोनम तिवारी, शुभम दुबेअमन तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।


