सीबीएसई 10वीं का परिणाम जारी, नवोदय विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

• प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की

जलालाबाद, कन्नौज। बुधवार को सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र- छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ- साथ अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्राचार्य संदेश कुमार पांडे ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 43 छात्र- छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से सभी का परिणाम संतोषजनक रहा। विशेष बात यह रही कि 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार उपलब्धि हासिल की। परिणाम में राजशेखर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सार्थक ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षरा ने 90 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर जगह बनाई। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *