भाजपा सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टालने का कर रही प्रयास

• आजाद समाज पार्टी की बैठक में चुनाव जल्द कराने की मांग

कन्नौज। ब्लॉक जलालाबाद के मूसरि गांव में मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में “जाति तोड़ो, बहुजन समाज जोड़ो” बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रभारी पवन गौतम ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। बैठक को संबोधित करते हुए पवन गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टालने का प्रयास कर रही है, जिससे साफ है कि सरकार भयभीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग करती है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए लोगों से अपने मताधिकार का सही उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बहुजन समाज की लड़ाई मजबूती से चन्द्रशेखर आजाद लड़ रहे हैं, ऐसे में सभी को आजाद समाज पार्टी से जुड़कर उनके हाथ मजबूत करने चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष ग्रीसभान ने कहा कि समाज के लोगों को अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा और उनके लिए संघर्ष करना सीखना होगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं, उनकी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं तथा बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश, हरिओम, बूथ अध्यक्ष नीरज, रामजी, रामेश्वर, कल्याण सिंह सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *