अवैध रूप से डंपर थाने लाने पर ठठिया थानाध्यक्ष निलंबित

• एसपी ने की कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू

कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरे डंपर को कथित रूप से अवैध तरीके से थाने लाने और वाहन स्वामी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ठठिया उपनिरीक्षक देवेश पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक देवेश पाल द्वारा मिट्टी से भरे एक डंपर को थाना ठठिया लाया गया था, जबकि संबंधित वाहन के पास मिट्टी खनन का वैध लाइसेंस उपलब्ध था। इस दौरान वाहन स्वामी के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी। इसके अलावा स्थानीय लोगों द्वारा भी दुर्व्यवहार की शिकायतें की गई थीं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने उपनिरीक्षक देवेश पाल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उपनिरीक्षक संजीव कुमार, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ के पद पर तैनात थे, को थाना ठठिया का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *