आज से 28 मार्च तक मिलेगा निःशुल्क राशन, डीएसओ ने दिए निर्देश
• सुबह 8 से 12 बजे, दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा वितरण
कन्नौज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मार्च 2026 माह का निःशुल्क राशन वितरण 12 मार्च से 28 मार्च तक जनपद की सभी उचित दर दुकानों से किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्र ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं, 11 किग्रा चावल व 10 किग्रा बाजरा यानी कुल 35 किग्रा खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं, 1 किग्रा चावल और 2 किग्रा बाजरा/ मक्का यानी कुल 5 किग्रा खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 तिमाही के लिए 3 किग्रा चीनी 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से वितरित की जाएगी। राशन वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों या जिला कमांड नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

