दिनदहाड़े स्कूटी की डिग्गी तोड़ पांच लाख ले उड़े चोर

• पुलिस चौकी से चंद्र कदम दूरी पर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

  • अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कन्नौज। तहसील परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूटी की डिग्गी तोड़कर अज्ञात चोर पांच लाख रुपये उड़ा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सदर क्षेत्र के मोचीपुर निवासी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि वह बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर तहसील आए थे। रुपये उन्होंने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दिए थे। इसके बाद वह काम से तहसील परिसर के अंदर चले गए। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने बाइक की डिग्गी तोड़ दी और उसमें रखी पांच लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब अनिल कुमार पांडेय वापस लौटे तो डिग्गी टूटी देख उनके होश उड़ गए। चर्चा है कि पुलिस चौकी से चंद्र कदम की दूरी पर दिन दहाड़े अज्ञात ने चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, चोरों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नही है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *