कन्नौज में 20 लाख के लहंगा- चुनरी लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार
• कब्जे से 09 पैकेट लहंगा- चुनरी, ऑटो, दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
• जुए में हारे पैसे की भरपाई के लिए बनाई थी लूट की योजना

कन्नौज। ऑटो व लहंगा-चुनरी के पैकेट लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना तालग्राम पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से नौ पैकेट लहंगा-चुनरी, एक ऑटो, दो मोटरसाइकिल (पल्सर एनएस 125 व स्प्लेंडर), दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार 28 जनवरी 2026 की रात थाना तालग्राम क्षेत्र में बिरौली मोड़ के पास बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना तालग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी विनय शर्मा, उ0नि0 दिनेश चन्द, एसओजी पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, मु0आ0 रविन्द्र कुमार, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक त्रदीप सिंह, मु0आ0 अजय चाहर सहित पुलिस टीम ने वाशिद खां (30) पुत्र आविद खां निवासी ग्राम ढपलपुर भोजपुर, विक्की उर्फ विशाल (23) पुत्र सर्वेश यादव निवासी लेनगांव थाना कमालगंज, सादाब खान (22) पुत्र सलीम खान निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज, शीतल श्रीवास्तव (24) पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज, योगेश राजपूत उर्फ विनय (24) पुत्र महेन्द्र राजपूत निवासी पिथुपुर मेंहदिया थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि माल की कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपये थी। जुए में पैसा हारने और आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने योजना बनाकर वारदात की। लूटा गया माल गांव कपूरपुर में छिपाया गया था। पुलिस फरार अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना का खुलासा करते एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिफ्तार आरोपियों ने लूट की वारदात को स्वीकार किया है। वारदात में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार 4 आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

