भारत रत्न अटल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, काजल द्वितीय और सीमा तृतीय स्थान पर रहीं

कन्नौज। शहर के मकरंदनगर स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य ले. डॉ. रामनाथ मिश्रा ने बताया कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर 18 से 25 दिसंबर के मध्य महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक स्तर पर छात्र- छात्राओं में अटल एवं सुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र- छात्राओं ने अपना- अपना भाषण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशी दीक्षित, द्वितीय काजल सिंह और सीमा सिंह राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य आर एन मिश्रा ने कहा कि श्रद्धेय अटल की जन्म शताब्दी वर्ष मनाने का हम सभी को सौभाग्य प्राप्त हुआ है आज हमारे मध्य अटल नहीं हैं। पर उनके द्वारा किए गए महान कार्य हमेशा हम सभी का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। इस दौरान निर्णायक मंडल डॉ रामदेव बाजपेयी, सुशील भारद्वाज, डॉ सुदीप शर्मा, उमेश चंद्र द्विवेदी, वैभव कुमार मनोज कुमार गोविंद दुबे सहित छात्र छात्राएं और एन सी सी कैडेट्स रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *