28 किसानों को 1.36 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित

• जिला जज, डीएम और एसपी ने मेगा विधिक सहायता शिविर का किया शुभारंभ, 126 लाभार्थी हुए लाभान्वित

कन्नौज। नगर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में आयोजित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर नरेंद्र कुमार झा (जनपद न्यायाधीश), जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 126 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, डेमो चेक व अन्य लाभ वितरित किए गए। उ.प्र. राज्य आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने हेतु 7.45 करोड़ रुपये की रिवॉल्विंग फंड व सामुदायिक निवेश निधि का डेमो चेक पांच समूह प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड एवं क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोषण पोटली वितरित की। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छह लाभार्थियों को लैपटॉप/स्वीकृति पत्र दिए गए। समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद समेत 36 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 28 किसानों को 1.36 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की पात्रता व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *