बाल उत्सव प्रतियोगिता में छात्र सफल सिंह का रहा बेहतर प्रदर्शन

• कम्पोजिट विद्यालय गुगरापुर के छात्र ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल स्तरीय में बनाई जगह

जलालाबाद, कन्नौज। ब्लॉक संसाधन केंद्र कन्नौज में जनपद स्तर पर आयोजित “बाल उत्सव-2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत “मेरे बदलाव की कहानी” प्रतियोगिता में पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय गुगरापुर के कक्षा-8 के छात्र सफल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं विकास खंड गुगरापुर का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद अब सफल सिंह मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उनकी सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कार्यक्रम में सफल सिंह को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में भी इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल रहा। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने छात्र सफल सिंह को मिठाई खिलाकर, माला पहनाकर तथा स्टेशनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि सफल सिंह की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।विद्यालय परिवार ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *