बच्चों को खिलाई कृमि नाशक एलबेंडाजोल दवा, बताएं उद्देश्य
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनौगी में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
जलालाबाद, कन्नौज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनौगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. माजिद द्वारा बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। डॉ. माजिद ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को दवा खिलाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। एलबेंडाजोल दवा के सेवन से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने साफ- सफाई, स्वच्छ भोजन और हाथ धोने की आदतों पर भी जोर दिया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।


