अनुशासन, मेहनत और समर्पण के लिए छ: कैडेट्स सम्मानित
• अविका डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को प्रदान की गई रैंक
जलालाबाद, कन्नौज। गुगरापुर क्षेत्र के चांदापुर स्थित अविका डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति के निर्देशन में एनसीसी रैंक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवलदार अमृतपाल, सीटीओ कु. शिखा एवं डॉ. पल्लवी उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान एनसीसी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को रैंक प्रदान की गई। ए सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले छह एनसीसी कैडेट्स लकी, निराली, सिवी, नैना, रुचि एवं रानी देवी को उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रजापति ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती है। उन्होंने कैडेट्स से भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


