ट्रक की टक्कर से मौत घर मची चीख पुकार

ट्रक की टक्कर से मौत घर मची चीख पुकार

एक अकेले से ही चलता था घर का पालन पोषण

पब्लिक न्यूज़ अड्डा हसेरन सुमित मिश्रा

हसेरन। दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस होते स्लीपर बस से घर आ रहा था। तभी मथुरा के पास स्लीपर बस रुकी। बस से उतरकर जैसे ही यमुना एक्सप्रेस पर आया तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क हादसे में मौके पर मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना घर परिवार को मिली सूचना मिलते ही घर परिवार में चीख पुकार मच गयी। एक अकेला ही घर और परिवार को चलाने का काम करता था। ना तो खेती थी ना घर पर ही कोई काम था इसलिए वह अपने भाई-बहन पत्नी बच्चों के लिए दिल्ली रहकर प्राइवेट काम करता था। देर शाम शब गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही गांव में हाहाकार मच गया। हसेरन क्षेत्र के गड़ेकपुरवा गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब असलम की मौत का समाचार आया। असलम उम्र 32 वर्ष पुत्र बशुरुद्दीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। असलम अपने परिवार से मिलने घर आ रहा था। तभी स्लीपर बस से नीचे उतरा और मथुरा यमुना एक्सप्रेस वेपर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत का समाचार मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पांच भाई एक बहनों में सबसे बड़ा था। बहन विकलांग है। असलम के माता-पिता की मौत हो गई। असलम ने ही अपने भाई और बहनों का पालन पोषण किया। खेती नहीं थी जिस वजह से बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण किया। 2 वर्ष की एक बेटी नाविया है। पत्नी गर्भवती है। पत्नी निशा सहित घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *