अवैध बायोडीजल पंप पर छापा, नोज़ल व भूमिगत टैंक सील

• जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ कि छापेमारी, की कार्रवाई

कन्नौज। सौरिख- परौर मार्ग स्थित ग्राम इज़लपुर में चौधरी मिस्टर सिंह डिग्री कॉलेज के सामने संचालित एक अवैध बायोडीजल पंप पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने टीम के साथ आकस्मिक छापेमारी की। कार्रवाई में पेट्रोल और डीजल का अवैध विक्रय पाए जाने पर पंप के नोज़ल व भूमिगत टैंक को सील कर दिया गया। छापेमारी पूर्ति निरीक्षक तिर्वा, प्रभारी लिपिक (पेट्रोलियम अनुभाग) एवं निरीक्षक विधिक बाट एवं माप विज्ञान, की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके पर पंप संचालक अजीत पुत्र रूपलाल, निवासी परौर, कन्नौज उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान वह पंप संचालन से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह पाया गया कि पंप से डीजल व पेट्रोल का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने भूमिगत टैंक से पेट्रोल व डीजल के नमूने लिए और पंप पर लगे दो नोज़ल व भूमिगत टैंक से जुड़े चार पाइपों को सील कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने पंप संचालक को अग्रिम आदेश तक किसी भी प्रकार के पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं। मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *