कन्नौज में आलू के खेत में मिला अज्ञात युवती का जला हुआ शव

• शिनाख्त में जुटी पुलिस, हत्या कर शव जलाएं जाने की जताई जा रही आशंका

कन्नौज। सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड से लगभग 100 मीटर दूर ग्राम ऋतुकाला के पास एक आलू के खेत में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। आसपास के जनपदों से गुमशुदा व अपह्रता युवतियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी थाना या जनपद में किसी युवती के लापता होने की सूचना हो या इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल थाना कोतवाली कन्नौज को अवगत कराएं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शव का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जला हुआ है, जबकि चेहरे का कुछ भाग सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *