संविधान हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: डॉ हेमेंद्र सिंह

• डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अनौगी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

जलालाबाद, कन्नौज। क्षेत्र के अंनौगी स्थित डॉ. भीमराव राजकीय महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हेमेंद्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर उपस्थित जनसमूह को सुनाया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका संचालन विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. हरीराम यादव ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति गीत, ग़ज़ल, कविता एवं शायरी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। प्राचार्य डॉ. हेमेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय जैसे मूल्यों पर आधारित एक जीवंत दस्तावेज़ है। यह हमें सिखाता है कि हर नागरिक समान अधिकार और सम्मान का अधिकारी है, यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक मंगल सिंह, मानेंद्र, रवि, गौरव, संबेस, साइट इंजीनियर विशाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *