आशाओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध किया प्रदर्शन
33 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन आशाओं ने मनाया काला दिवस
पब्लिक न्यूज़ अड्डा हसेरन सुमित मिश्रा
हसेरन। कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन में शनिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सभी ने मिलकर नारेबाजी की। हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। काला दिवस के रूप में प्रदर्शन किया। 15 दिसंबर से चल रहे निरंतर आशाएं धरने पर हैं। सरकार से अपनी न्याय की गुहार लगा रही है। हमें भी राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। हमारा मानदेह भी बढ़ाया जाए। सरकार द्वारा काम अधिक कराया जा रहा है उसके हिसाब से वेतन नहीं मिल पा रहा है। घर खर्च चलाना मुश्किल पड़ रहा है। इस मौके पर सुमन शंखवार , राधा श्रीवास्तव , नीलम देवी , पुष्पा , अर्चना, माया देवी , कुसमा, सुनीता , रेशमा सहित सैकड़ो की संख्या में आशाएं मौजूद रही।



