पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों की मौत करीब 7 वर्षों से थे कार्यरत

पशु चिकित्सालय के वेटरनरी ऑफिसर का निधन
हसेरन। कस्बा के ब्लॉक परिसर में पशु चिकित्सालय में तैनात वेटरिनरी ऑफीसर LEO के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। डॉ संजीव कुमार उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम बिधूना के रहने वाले थे। आसाराम के पशु चिकित्सालय में करीब 7 वर्ष पहले उनकी तैनाती वेटरिनरी ऑफीसर के रूप में हुई थी। वह शराब नशे के आदि थे। करीब 3 माह पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी जिसका उपचार कानपुर से चल रहा था। रविवार दोपहर उनकी अचानक हालत बिगड़ गई उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया सोमवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

