हसेरन में दसवीं की छात्रा ने फंदा लगा कर दी जान घर परिवार में मचा कोहराम

दसवीं की छात्रा ने चुनी मौत मचा कोहराम

गले में फंदा लगा कर दी जान

हसेरन। कक्षा दसवीं की छात्रा ने मंगलवार सुबह घर के अंदर कमरे में गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होने पर घर के लोग उपचार के लिए सीएससी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा।
हसेरन के पट्टी गांव में आज सुबह कक्षा 10 की छात्रा अनामिका उम्र 14 वर्ष पुत्री सर्वेश उर्फ राकेश ने घर के अंदर कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी परिजनों ने बताया कि गांव के ही लड़के छात्रा को मानसिक प्रताड़ित करते थे। घर से बाहर निकलते ही विद्यालय जाते समय बेटी को परेशान करते थे। बेटी बहुत परेशान रहती थी। जब बेटी से पूछा तो उसने पूरी जानकारी दी। माता-पिता ने अपनी बेटी को बहुत समझाया। बेटी ने अपने ही हाथों अपनी मौत को गले लगा लिया। जानकारी होने पर घर परिवार में कोहराम मच गया। पिता खेती किसानी करते हैं। अपने भाई अनुराग के साथ अनामिका विद्यालय पढ़ने जाती थी। छोटा भाई भी अपनी बहन के शब को देखकर बहुत रो रहा था। मौत का समाचार मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया सूचना मिलती मौके पर पहुंचे। शब का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *