नोटिस के बावजूद भी चल रहा विद्यालय

*नोटिस के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा अमान्य विद्यालय*

हसेरन।विकास खंड के ग्राम राजपुर में जलालपुर कांकर कुई मेन रोड पर एक अमान्य विद्यालय 6माह से अधिक समय से संचालित है। क्लास 1से 8तक कक्षाएं लगती है। कई बार खंड शिक्षा अधिकारियों ने नोटिस दिया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। विद्यालय संचालित है। सरकार के कड़े निर्देशों को किस के बल पर धता बता रहा है विद्यालय संचालक। लोगो में यक्ष प्रश्न बना हुआ है।जनपद इटावा निवासी मुनेंद्र कुमार पड़ोसी ग्राम में रिश्तेदारी में रहकर विद्यालय का संचालन कर रहा है। कई बार खंड शिक्षा अधिकारियों ने नोटिस दिया लेकिन इस दबंग व्यक्ति पर कोई असर नहीं। बेधड़क बिना किसी परवाह के बच्चों के भविष्य को चौपट करने में लगा हुआ है। बताया जाता है कि तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार को कोई लालच के बल पर कार्यवाही से बचता रहा।लेकिन नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस दिया है जिसमेंमात्र 3 दिन का समय दिया गया है। यदि विद्यालय बंद नहीं करता है तो एक लाख रुपए का जुर्माना तथा निकट के थाने में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। कठोरतम कार्यवाही होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *