खेत पर काम करते समय जहरीले कीड़े ने काटा

हसेरन। शुक्रवार सुबह होते ही युवक खेत पर पहुंच गया। खेत में घास को देख हाथों से हटाने लगा। इस समय उंगली पर किसी ने काट लिया। घर के लोगों को सूचना मिली उपचार के लिए राजपुर स्थित सपेरा समाज के पास ले गए। जहां उन्होंने उपचार कर घर भेज दिया। कस्बा निवासी सुनील शाक्य उर्फ थानेदार पुत्र बालक राम खेत पर काम कर रहा था। खेत पर घास को हटाते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। घर के लोग झाढ़ फूक व उपचार के लिए राजपुर ले गए। जहां सपेरा समाज लोगों ने उपचार कर व्यक्ति को ठीक कर उसे घर वापस भेज दिया। सुनील ने बताया अब बह ठीक है। इससे पहले भी पड़ोस के रहने वाले युवक को कीड़े ने काट लिया था जिसका उपचार राजपुर में ही हुआ था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *