केक काटकर मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन
- सपाइयों ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का लिया संकल्प
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद डिंपल यादव का 48वां जन्मदिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नसिरापुर स्थित जिला कार्यालय पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने सांसद डिंपल यादव के राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठा रही हैं, जिससे क्षेत्र की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इस मौके पर पूर्व सदर विधायक कल्याण सिंह दोहरे, यश कुमार दोहरे, अंशुल, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, अजय कश्यप, नेम सिंह यादव, यशवीर सिंह भदोरिया, कल्लू हारून, मसूद अहमद भुट्टो, गुफरान अहमद, सुधीर कश्यप, अनुराग यादव आदि लोग रहे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।


