गौशाला की व्यवस्था देख भड़के वीडियो , लगाई फटकार

हसेरन कन्नौज। इस समय पढ़ रही शीत लहर कड़ाके की भीषण सर्दी से जनमानस के साथ-साथ पशु पक्षी भी सर्दी से कापते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु शीत लहर सर्दी की चपेट में आने से अस्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र में बनी गौशालाओं का हाल रामभरोंसे चलता दिखाई दे रहा है। रजिस्टर में पशु की संख्या तो दिखाई दे रही है लेकिन वास्तव में धीरे-धीरे पशु कम होते जा रहे हैं। पढ़ रही भीषण सर्दी से अलाव के साथ दाना चार की व्यवस्थाओं में भी गोलमोल होता दिखाई दे रहा है। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी आशीष शुक्ला ग्राम पंचायत कर्री की गौशाला पहुंचे। जहां उन्होंने अनमिताओं का खेल देखा तो इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने जायजा लिया। कर्मियों को देख फटकार लगाई। ग्राम प्रधान सहित केयरटेकर को निर्देशित करते हुए कहा दाना चार सहित अलाव की व्यवस्था गौशाला में नियमित रूप से होनी चाहिए। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव से बात की उन्होंने बताया अभी एक बैठक में उपस्थित है बाद में बात बताने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *