पुल की हालत जर्जर जल्द होगा नए पुल का निर्माण विधायक कैलाश राजपूत

पुल की हालत जर्जर जल्द होगा नए पुल का निर्माण विधायक कैलाश राजपूत

कन्नौज। निकली गंग नहर पर बने अंग्रेजों के जमाने के पुल जर्जर हो चले है। अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया इंदरगढ़ क्षेत्र का कटैया नहर पुल जिसका निर्माण 1851 में कराया गया था जो जर्जर हो चुका है। यह नहर पुल जिसको एक सप्ताह पहले चार दिवारी बनाकर भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अराजक तत्वों ने बाउंड्री को तोड़ दिया। इसके बाद आज मौके पर पहुंचे तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने बताया कि इस पुल के निर्माण करने की मंजूरी मिल चुकी है।मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की गई और इसके अलावा कन्नौज जिले में नादेमउ हसेरन मार्ग पर भूढ़ पुरबा के पास एक पुलिया और कन्नौज क्षेत्र में एसएनपीटीएस मार्ग से रायपुर मार्ग पर एक पुलिया का निर्माण करने की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कटैया पुल का निर्माण का रुपया मंजूर हो चुका है। जिसमें लगभग 4 करोड़ से अधिक की रकम से निर्माण कराया जाएगा। यह पुल लगभग सैकड़ो गांव को जोड़ता है। जिससे क्षेत्रीय जनता को आने-जाने में कठिनाई का सामना नहीं उठाना पड़ेगा। इस मौके पर विक्कू पटेल, ओम सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *