नई नबेली दुल्हन ने नशीली चाय पिलाकर, घर से लाखों का माल लेकर रफूचक्कर

परिवार समेत दूल्हे को चकमा देकर जेवरात और नगदी लेकर हुई फरार

फर्रुखाबाद। जनपद में एक ऐसा मामला सामने में आया है। जहां दुल्हन ने नशीली चाय पिलाकर जेवरात समेत नगदी लेकर फरार हो गई। सुबह होने पर घर के लोगों ने देखा नई नवेली दुल्हन घर से गायब थी। उसके साथ आई उसकी मां और मौसी भी घर से गायब मिले। दूल्हा और दूल्हे की मां बेहोशी हालत में मिले। घर के लोगों ने जानकारी की तो दुल्हन घर से गायब थी। दुल्हन अपने साथ नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। मामला शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला तराई प्रेम वाटिका गेस्ट हाउस की है। जहां दूल्हा संदेश कुमार अपनी बारात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा था। रात करीब 12 बजे के आसपास दुल्हन दूल्हे के घर पहुंची। नई नवेली दुल्हन ने चाय बनाकर उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को चाय पिलाई। चाय पीते ही लोग गहरी नींद में सो गए। दुल्हन ने इस रात जेवरात समेत नगदी को लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। सुबह होने पर दूल्हे की भाभी की आंख खुली तो घर में सब लोग सोते मिले तो वही दूल्हे के कमरे में देखा तो दुल्हन गायब थी। दूल्हा और उसकी मां बेहोशी की हालत में मिले। उपचार के लिए शमशाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इसकी शिकायत पुलिस से की। फिलहाल लुटेरी दुल्हन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दुल्हन की तलाश कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *