क्रांतकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण
पब्लिक न्यूज़ अड्डा
क्रांतकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण
ठठिया कन्नौज। मानीमऊ तिराहे पर ठठिया मे लगने वाली आजादी के महानायक क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के लिए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने भाजपा आईटी सेल कन्नौज जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय के साथ भूमि का निरीक्षण किया । इस दौरान राजस्व टीम ने भूमि को चिन्हित कर तिराहे पर निशान लगाया। उपजिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द तिराहे पर प्रतिमा स्थापना होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि मां भारती को गुलामी की जंजीरो से आजाद कराने के लिए महापुरुष क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने फिरंगियो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था और स्वंय बलिदान देकर अमर हो गए थे। यह ठठिया क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है जो उनके तिराहे पर महानायक की मूर्ति अनंतकाल के लिए स्थापित होने जा रही है। इस दौरान हरिओम ओमर, सौरभ कुशवाह, लेखपाल अभिषेक यादव समेत आमजनमानस मौजूद रहा।


