विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण, प्रधानाचार्य ने बसों को दिखाई हरी झंडी
• पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जसोदा के छात्र- छात्राओं ने कानपुर विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जलालाबाद, कन्नौज। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, फतेहपुर जसोदा के छात्र- छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. विष्णुकांत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर 4 बसों को रवाना किया। जिसमें 100 छात्र, 160 छात्राएँ एवं स्टाफ सहित कुल 270 लोग विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए। मार्ग में विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए जलपान एवं मध्यान्ह भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के इनोवेशन फाउंडेशन, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंसेज़, लाइफ साइंसेज़ एंड बायोटेक्नोलॉजी, UIET, होटल मैनेजमेंट सहित प्रमुख विभागों का अवलोकन किया। विभागाध्यक्षों डॉ. वर्षा गुप्ता, अशीत श्रीवास्तव, डॉ. आलोक, डॉ. अजय तिवारी एवं अंकित त्रिवेदी ने विभिन्न करियर संभावनाओं पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों व स्टाफ, जिनमें सस्मित कुमार द्विवेदी, संदीप कुमार शर्मा, रचना वर्मा सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।
*विद्यार्थियों ने जताया उत्साह*

जलालाबाद। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में मिली जानकारी को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और भविष्य निर्माण में सहायक बताया। विद्यालय प्रशासन ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

