कन्नौज ने IGRS पोर्टल पर बनाया रिकॉर्ड, नवम्बर माह में उत्तर प्रदेश में रहा प्रथम स्थान

• जिले के सभी 11 थानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 135 में से 135 अंक हासिल किए

कन्नौज। एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य का परिचय देते हुए प्रदेश स्तर पर जनपद कन्नौज नेअपनी अलग पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर नवम्बर माह में प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कन्नौज पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
प्रदेश स्तर पर की गई रैंकिंग में कन्नौज के सभी 11 थानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 135 में से 135 अंक हासिल किए। यह उपलब्धि जनपद पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता और नागरिक समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। सरकार की मंशा है कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी व प्राथमिकता के साथ हो, जिससे आम जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी दिशा में कन्नौज पुलिस ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर एक मिसाल पेश की है। समय- समय पर उच्चाधिकारियों तथा प्रभारी IGRS द्वारा समीक्षा करते हुए शिकायतों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। निरंतर निगरानी और टीम वर्क का ही परिणाम है कि जनपद कन्नौज ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने IGRS में कार्य कर रहे समस्त पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि कन्नौज पुलिस आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेगी और हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *