हसेरन में हर घर तिरंगा के तहत मेले के साथ निकाली रैली
हर घर तिरंगा के तहत मेले के साथ निकाली रैली

हसेरन। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत ब्लॉक परिसर में मेले के साथ-साथ रैली निकालने का कार्यक्रम किया गया। जिसमें ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी सहित राष्ट्रीय ग्रामीण अजीबका मिशन की महिलाएं मौजूद रही। कस्बा के ब्लॉक परिषद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को तिरंगा रैली के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। मेले के साथ-साथ तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर ब्लॉक से लेकर नगर का भ्रमण कर तिरंगा यात्रा रैली निकाली। हर घर तिरंगा यात्रा रैली निकाली। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य ब्लॉक कर्मचारी वीरेंद्र सिंह मृदुल कुमार सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , कृषि विभाग , स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास की कर्मचारी मौजूद रहे।