रख रखाव के अभाव में अनौगी गौशाला में पांच गोवंशों ने तोड़ा दम
वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित, आए दिन हो रही गोवंश को मौत जिम्मेदार नहीं ले रहे हैं सुध

जलालाबाद, कन्नौज। भूख प्यास से तड़प कर गोवंश दम तोड़ रहे। जिम्मेदारी से लेकर अधिकारी भी सुध नही ले रहे है। बीते एक सप्ताह पहले तिलपई गौशाला में 7 गोवंशो ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित हुआ जो अनौगी गौशाला का बताया जा रहा है। जिसमें आधा दर्जन गोवंश मृत पड़े है। इन्ही मरे गोवंशो के पास बीमार भी दिख रहें।गौशालाओं पर हो रही मौतो से जिम्मेदार अधिकारी कोई सुध नही ले रहे है। जिससे लापरवाही बढ़ती जा रही है।
आवारा गोवंशो को किसान की फसलों को बचाने के लिए गौशालाओं मे जगह दी गयी। लेकिन यह बेज़ुबान यहां भी महफूज नही है। सूत्रों के मुताबिक गौशाला में गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा पानी मुहैया नही कराया जा रहा है। जिससे कारण गोवंश कमजोर होकर दम तोड़ रहें है। अनौगी गौशाला का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित हुआ। जिसमे 5 गोवंश मरे पड़े है। उनकी आँखो को कौवे नोच खा गये। इन्ही शवो के पास शेष बीमार गोवंश भी पड़े है। जिन्हे शवों से अलग हटाने की जिम्मेदारों ने जरूरत नही समझा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मनोज पोरवाल से बात की तो उन्होंने एक भी गोवंश की मौत की बात न स्वीकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया। बताया कि गोवंश बीमार है। उनका इलाज जारी है।