बिना फिटनेस सड़क पर दौड़ रही टाटा 207 सीज
तीन से अधिक चालान बकाएं पर रजिस्ट्रेशन, चालक का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाई कर वाहन होगा सीज
गुरसहायगंज, कन्नौज। बिना कागजात अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। तो वही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर रही है। रविवार को यातायात उप निरीक्षक अरशद अली ने नगर व आस पास यातायात जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें लगभग दो वर्षों से बिना फिटनेस चल रही टाटा 207 वाहन को सीज किया गया। वहीं कई वाहनों के चालान भी काटे गए। क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात उप निरीक्षक अरशद अली ने नगर में पीडब्लूडी तिराहे पर टाटा 207 लोडर को चेक किया। जिसमें 2023 से फिटनेस नहीं कराई गई थी। जिसे टीएसआई ने सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। यातायात उप निरीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चेकिंग अभियान लगाातार चलता रहेगा। वही टीएसआई ने लोगों से अपील की। कि बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। वहीं टीएसआई द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।टीएसआई ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया। कि यदि किसी वाहन पर तीन से अधिक चालान बकाया पाए जाते है। तो उस वाहन का रजिस्ट्रेशन तथा उस वाहन के चालक का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज भी किया जा सकता है।
