केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस, बांटे फल

कांग्रेसियों ने जीवन पर प्रकाश डालते हुये त्याग की मूर्ति बताया

कन्नौज। जिस तरह हमारी नेता ने देश की भलायी के लिये प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छोड़ एक महान विद्वान मनमोहन सिंह को पीएम बनाया वह अपने आप में एक मिसाल है और उनकी देश से मोहब्बत को दर्शाता है। यह जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कही। सोमवार को शहर के मकरंद नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवाई कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। अस्पताल पहुंच मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किये। कांग्रेस की महिला नेताओं ने सोनिया गांधी के चित्र पर टीका लगा उनकी लंबी उम्र कि कामना की। कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताते हुये कहा की वह ऐसी नेता हैं जिन्होंने देश के लिये प्रधानमंत्री तक का पद ठुकरा दिया था। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा की सोनिया गांधी का जीवन हमें सबके लिये एक प्रेरणा है। जिस तरह कठिन हालात में भी उन्होने हिम्मत नही हारी और देश में उनकी अगुवायी में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ी। उनकी सूझबूझ के कारण ही वैश्विक मंदी में संप्रग सरकार के वक्त देश में मंडी का कोई असर नही हुआ। उन्होने मौजूदा मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुये कहा की आज देश के जो हालात हैं उनसे कांग्रेस ही निपट सकती हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *