जेल में बहनों ने भाई के कलाई पर सजाई राखी, की मुलाकात

जिलाधिकारी ने जिला कारागार में पहुँचकर मनाया रक्षा बंधन का पर्व

• रक्षाबंधन पर्व पर कारागार प्रशासन ने की उचित व्यवस्था 

जलालाबाद, कन्नौज। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सलामती की दुआ की। सोमवार को अनौगी स्थित जिला कारागार कन्नौज में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया।  उन्होंने सभी बंदियों को जीवन में उन्नति हेतु विनम्रता, एवं सहनशीलता अपनाएं जाने एवं सभी बंदियों को अनुशासन के साथ शान्तिपूर्वक रहने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने महिला मुलाकातियों से भी वार्ता कर मुलाकात में किसी भी प्रकार की होेने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की। कारागार में 476 महिला मुलाकातियों की पुरूष बंदियों से तथा 04 पुरूष मुलाकातियों की महिला बंदियों से मुलाकात करायी गयी। मुलाकातियों के साथ 217 बच्चे भी साथ में आये। उक्त पर्व पर मुस्लिम महिला मुलाकातियों द्वारा भी कारागार में निरूद्व अपने भाइयों की कलाई पर रॉखी बाधी गयी। महिला मुलाकातियों के लिये 04 मुलाकात काउण्टर लगवाये गए। जगह-जगह महिला मुलाकतियों के बैठने हेतु कुर्सीयों की व्यवस्था करायी गयी तथा जगह-जगह टैंट लगवाये गये। कारागार के अन्दर कैम्प लगाकर बैठने की समुचित व्यवस्था की गयी उनके जलपान/मिष्ठान की व्यवस्था की गयी तथा परिजनों के मिलने/ राखी बांधने हेतु स्लॉट बनाकर पर्व मनाये जाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, जेल अधीक्षक मो. अकरम खॉ, कारापाल विजय कमार शुक्ला, उपकारापाल आशादेवी पाण्डेय, प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कुमार सहित प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *