एक लाख का इनामिया बदमाश एसओजी ने धर दबोचा
• दो वर्ष से फरार चल रहा था बलाडा पारदी गिरफ्तार, मकरंद नगर में डकैती की घटना में शामिल था अभियुक्त
कन्नौज। दो वर्ष पूर्व डकैती में शामिल वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद कन्नौज में वांछित एवं इनामियां अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमल भाटी प्रभारी एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखविर खास की सूचना पर 22 मार्च को थाना दौलताबाद जनपद औरगांबाद महाराष्ट्र में कस्बा मिटमिटा पठान होटल के सामने मैन रोड से एक लाख के ईनामी अभियुक्त बलाडा पारदी पुत्र राजन काले निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा- मध्यप्रदेश हाल निवासी ग्राम बंजरवाडी थाना दौलताबाद जनपद औरगांबाद महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने जून 2023 को कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मकरन्दनगर में वादी विमलेश तिवारी के घर में अज्ञात बदमाशों द्वारा घुसकर बन्धक बनाकर सोने चांदी के जेबरात, 7 लाख 30 हजार रूपये एवं वादी की लाइसेन्सी रिवाल्वर नं0-NE-2761 व अन्य सामान लूट ले गये। घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मुक़दमा पंजीकृत किया था। जुलाई 2023 को उक्त डकैती का सफल अनावरण करने हुए घटना में संलिप्त 05 अभियक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में चोरी गये पांच लाख दो हजार छः सौ (5,02,600) रूपये, लाईसेन्सी रिवाल्वर, एवं घटना प्रयुक्त मारूती ओमनी बैन बरामद की गयी थी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मकरंद नगर में डकैती की घटना में शामिल अभियुक्त दो वर्ष से फरार चल रहा था। जिसको एसओजी टीम ने औरगांबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। घटना में 10 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय अपराधी है। इस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है।
