नृत्य प्रतियोगिता में सुमेधा, आराध्या व शिवांगी रही अव्वल
• राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में अंग्रेजी कविता पाठ व नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कन्नौज। शहर में बांगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में प्राचार्य रीतू सिंह के निर्देशन में सांस्कृतिक परिषद प्रतियोगिताओं के तृतीय दिवस दो प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी विभाग की ओर से किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की नंदिनी दुबे, द्वितीय पर बीए प्रथम वर्ष की आराध्या, तृतीय पर बीए प्रथम वर्ष की देवांगी पाल रही। अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रवक्ता हिंदी शैलेंद्र कुमार एवं प्रवक्ता गृह विज्ञान अंबरीन फातिमा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इसके उपरांत गृह विज्ञान विभाग द्वारा ‘नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की सुमेधा, द्वितीय पर बीए प्रथम वर्ष की आराध्या और तृतीय पर बीए तृतीय वर्ष की शिवांगी बाजी मारी। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्राचार्य रीतू सिंह एवं प्रवक्ता पुस्तकालय प्रेम प्रकाश यादव रहे। प्राचार्य रीतू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
