अटल के स्मृति कार्यक्रम में जनपद पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
• बोले अटल जी विनम्र और शीतलता के प्रतीक थे, उनका एक भाषण जो जोश से भर देता था
कन्नौज। अटल की स्मृति पर डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय तिर्वा में जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री आसीम अरुण, विधायक कैलाश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य उपस्थित रही। सभी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अटल चित्र भेंटकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वही जनपद पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने तिर्वा कट पर भव्य स्वागत किया। वहीं मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में पहुंचकर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अटल के चित्र पुष्पांजलि अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को प्रणाम करता हूं। आज भारतीय जनता पार्टी जो कुछ भी है। वह आज आपकी मेहनत और तपस्या के दम पर है। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं। कि जिस पार्टी के हम कार्यकर्ता है। उसके नेता अटल बिहारी वाजपेई है। जो सर्व समाज को चाहते थे अटल ने सदैव देश को सर्वप्रथम रखा और अपने आप को कुछ नहीं समझा वह सर्व समाज के लिए काम करते थे उनका विराट व्यक्तित्व था। लेकिन वह विनम्र और शीतलता के भी प्रतीक थे उनका एक भाषण जो हमें जोश से भर देता था वहीं दूसरी तरफ भाषण में हमें करुणा भी बता देते थे और हंसाते थे और रुलाते भी थे इस दौरान उन्होंने अटल जी के साथ बिताए समय को भी याद किया। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आज मुझको भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। जिन्होंने अटल जी के समय से भारतीय जनता पार्टी में निरंतर बहुमूल्य योगदान किया और संगठन को मज़बूत किया। जो एक काल खंड से भाजपा की धुरी बने हुए है। इसी दौरान पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि आप सभी वरिष्ठ जनों की दम पर भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। राष्ट्र प्रथम की बात करने वाले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के सपने को साकार करने का केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि पार्टी का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद मेरे लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है कि मुझे आज अपने वरिष्ठों का सम्मान करने का मौका मिल रहा है जिन्होंने इस भारतीय जनता पार्टी को अपने खून पसीने से सीच कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है। इस दौरान वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।
