हसेरन। तेज रफ्तार बाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के ऐराहे गांव निवासी मुन्नी देवी उम्र 46 वर्ष पत्नी स्वर्गीय श्री प्रकाश अपने बेटे अमन के साथ रिश्तेदारी परसूपुरवा आयी हुई थी। रिश्तेदारी से घर वापस जाते समय हुसैन नगर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाहन ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर पीछे बैठी मुन्नी देवी की सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटे अमन को मामूली चोट आई। वहीं इसकी सूचना घर परिवार को दी। उपचार के लिए घर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी । मृतका के चार बेटी , एक बेटा है। पति की बीमारी के चलते करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।