आरक्षण और यूजीसी के समर्थन में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

  • रोड मार्च रोकने पर पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कन्नौज। आरक्षण और यूजीसी के समर्थन में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोड मार्च निकालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख सीओ सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाया और स्थिति को संभाला। इसके बाद कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने और पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी के रोड मार्च को रोकना कार्यकर्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया है। उन्होंने आरक्षण और यूजीसी से संबंधित मांगों को लेकर पार्टी की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। इस मौके पर मंडल प्रभारी छबिराम जाटव, मंडल उपाध्यक्ष पातीराम बौद्ध, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू भारती, जिला प्रभारी पवन गौतम, जिला महासचिव चांद खां, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र गौतम, जिला कोषाध्यक्ष ग्रीसभान, गुलाम वारिस, रामचंद्र, ओमप्रकाश, शिवकुमार कठेरिया, मुन्ना, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *