कमरे में फांसी पर लटकता मिला युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कमरे में फांसी पर लटकता मिला युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

तालग्राम। थाना क्षेत्र के गदनापुर लोदी गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने गुरुग्राम में कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गदनापुर लोदी निवासी विवेक उर्फ शेर सिंह पुत्र सरगिय लालाराम (32) गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर पेंटर का काम करता था। वह गुरुग्राम के कादीपुर क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहता था। बताया गया कि शनिवार रात वह कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। युवक को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रविवार को अवकाश होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बेटा कन्हैया (2 वर्ष) और बेटी वैष्णवी (5 वर्ष) है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई संतराम खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।

  • पांच दिन पहले पत्नी ननद के साथ गई थी मायके

परिजनों ने बताया कि मृतक के भांजे का कानपुर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। उसे देखने के लिए पत्नी काजल करीब पांच दिन पहले ननद के साथ मायके चली गई थी। इसी दौरान गुरुग्राम से युवक की मौत की खबर मिलने पर परिवार में मातम छा गया। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *