25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

तालग्राम। थाना तालग्राम पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।मंगलवार को थाना तालग्राम पुलिस टीम गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित अमोलर अंडरपास के पास से चन्दन पुत्र प्रेमचन्द्र, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम भवानीसराय, थाना तालग्राम को गिरफ्तार किया गया। वही थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना तालग्राम में दर्ज बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *