गणेश चतुर्थी पर तालग्राम में निकली भव्य कलश यात्रा
गणेश चतुर्थी पर तालग्राम में निकली भव्य कलश यात्रा
21 कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में लिया भाग, बाबा पकड़िया वाले सेवा धाम में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा
तालग्राम। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को नगर तालग्राम में बाबा पकड़िया वाले सेवा धाम समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 21 कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया कलश यात्रा के समापन के बाद समिति के सदस्यों द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को बाबा पकड़िया वाले सेवा धाम में स्थापित किया गया। गणेश प्रतिमा की स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सेवा समिति के सदस्य सत्यम शर्मा, विकास सैनी, संकल्प वर्मा, सत्यम सैनी, राहुल सैनी, अनुराग सैनी, रानू प्रजापति, मोनू प्रजापति, गौतम शर्मा, शोभित कनौजिया, विकास, शिवा राजपूत, राज सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


