PDA जनपंचायत में गूंजा 2027 में बदलाव का संदेश

• भगवंतपुर में सपा की जनपंचायत, राजपाल कश्यप का जोरदार स्वागत


छिबरामऊ, कन्नौज। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के भगवंतपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनपंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में छिबरामऊ क्षेत्र में नौ पावर हाउस स्थापित किए गए थे। इसके अलावा तालग्राम ब्लॉक के गांव-गांव में पानी की टंकियां लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया गया। वहीं डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार में कश्यप समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने PDA के सभी वर्गों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि PDA की एकजुटता ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान, उमेश पाल, विधानसभा अध्यक्ष सत्तन कश्यप, बाबा रामप्रकाश, लालू ठेकेदार, अर्पित शुक्ला, राशिद फारुकी, वीरेंद्र कश्यप, ग्रीश चंद्र कश्यप, राहुल कश्यप, मनोज बाथम, अवनीश कश्यप, अतुल कश्यप, भगवान दास जाटव, बलवीर बाथम, अमन खान, तस्लीम वारसी, कमलजीत कश्यप, श्याम बाबू कश्यप, अनीश कश्यप, अखिलेश यादव, ब्रजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *