ऑपरेशन मुस्कान: मेले से गुम हुई 2 वर्षीय बालिका 30 मिनट में बरामद
🚨 ऑपरेशन मुस्कान: मेले से गुम हुई 2 वर्षीय बालिका 30 मिनट में बरामद
तालग्राम पुलिस की तत्परता से बच्ची सकुशल मिली, परिजनों को सौंपा गया
तालग्राम/कन्नौज। मां जाहिरा देवी मंदिर रोहली में आयोजित मेले में गुम हुई करीब दो वर्षीय बालिका को तालग्राम पुलिस ने महज 30 मिनट के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने कन्नौज पुलिस की तत्परता की सराहना की।
पुलिस के अनुसार 29 अगस्त 2026 को मां जहारा देवी मंदिर रोहली मेले में कीर्ति पत्नी राहुल निवासी लालपुर, थाना गुरसहायगंज, कन्नौज ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी करीब दो वर्षीय पुत्री मेले में कहीं गुम हो गई है। छोटी बच्ची के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई।
सूचना मिलते ही मेला परिसर में बनाए गए खोया-पाया केंद्र पर मौजूद महिला आरक्षियों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने मेला परिसर के विभिन्न स्थानों पर लगातार खोजबीन की। अथक प्रयास और तत्परता के चलते सूचना मिलने के करीब 30 मिनट के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्ची के मिलने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। काफी देर से अपनी बच्ची की तलाश कर रहे परिजनों ने उसे सकुशल देखकर राहत की सांस ली। बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
👮 कन्नौज पुलिस की तत्परता की सराहना
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने जमकर सराहना की। ऑपरेशन मुस्कान के तहत तालग्राम पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से मेले में मौजूद अन्य लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना तालग्राम पुलिस टीम द्वारा की गई।



