चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में दिखे थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया

• पैदल गश्त कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कन्नौज। विशुनगढ़ थाने के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक शशिकांत कनौजिया ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण कायम रहे। थाना प्रभारी की इस सक्रिय पहल को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने संतोष जताया। लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में भय पैदा होगा और आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *