यूपी- 112 बेड़े में शामिल हुईं 6 नई इनोवा क्रिस्टा पीआरवी, सभी वाहन अत्याधुनिक उपकरणों से लैस

• पुलिस लाइन कन्नौज से एसपी ने पीआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

कन्नौज। जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 के बेड़े में छह नई इनोवा क्रिस्टा पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) शामिल की गई हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने बताया कि यूपी-112 आपात सेवा परियोजना के द्वितीय चरण के तहत मुख्यालय की ओर से जनपद को छह नई इनोवा क्रिस्टा पीआरवी आवंटित की गई हैं। इनके शामिल होने से जिले में त्वरित पुलिस सहायता व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले जनपद में यूपी-112 के अंतर्गत 22 चार पहिया वाहन (20 स्कॉर्पियो, एक बोलेरो और एक इनोवा) तथा 21 दोपहिया पीआरवी संचालित थीं। नई छह इनोवा क्रिस्टा मिलने के बाद जिले में चार पहिया पीआरवी की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जिनमें 20 स्कॉर्पियो, एक बोलेरो और सात इनोवा शामिल है। नई पीआरवी वाहनों में एमडीटी (मोबाइल डेटा टर्मिनल), बॉडी-वॉर्न कैमरा, हैंड हेल्ड सेट और जीपीएस डिवाइस लगाए गए हैं। मुख्यालय से सूचना प्राप्त होते ही जीपीएस की मदद से वाहन घटनास्थल तक तेजी से पहुंच सकेंगे। वहीं बॉडी- वॉर्न कैमरों के माध्यम से कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की जा सकेगी, जिससे कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।जिले में महिला सुरक्षा के लिए पहले से तीन महिला पीआरवी थाना कन्नौज, तिर्वा और छिबरामऊ क्षेत्रों में संचालित हैं। अब एक अतिरिक्त महिला पीआरवी को थाना गुरसहायगंज क्षेत्र में तैनात किया गया है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। नई आवंटित छह इनोवा क्रिस्टा पीआरवी में से चार वाहन (पीआरवी 9141, 9142, 9143 और 9144) एक्सप्रेस-वे पर तैनात किए गए हैं। वहीं दो नई पीआरवी (9145 और 9146) जीटी रोड पर लगाई गई हैं। इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा पीआरवी 6533 को भी संचालन में शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले के नागरिकों को आपात स्थिति में पहले से अधिक त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक प्रणव कुमार सिंह, प्रभारी यूपी-112 निरीक्षक महेशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *